माइक्रोस्कोप हुआ खराब, स्थगित हुआ ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल में मंगलवार को मोतियाबिंद की ऑपरेशन के लिए आई कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था. इन मरीजों को ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाना था. शिविर में ऑपरेशन का कार्य आरंभ हुआ. करीब चार मरीजों का ऑपरेशन भी […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल में मंगलवार को मोतियाबिंद की ऑपरेशन के लिए आई कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था. इन मरीजों को ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाना था. शिविर में ऑपरेशन का कार्य आरंभ हुआ. करीब चार मरीजों का ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन इसके बाद माइक्रोस्कोप में तकनीकी खराबी आ गयी. इसके बाद ऑपरेशन स्थगित करा दिया गया. ऑपरेशन कराने आये सभी मरीजों से उनका मोबाइल नंबर लिया गया ़

विज्ञापन

और उन्हें बताया गया कि माइक्रोस्कोप ठीक होते ही उन्हें ऑपरेशन के लिए बुला लिया जायेगा. इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि माइक्रोस्कोप में तकनीकी खराबी के कारण कैंप स्थगित करा दिया गया है. अगले एक-दो दिनों में मरीजों का ऑपरेशन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन