Jehanabad : अभियान के तहत 123 बच्चों और 22 गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत हुलासगंज क्षेत्र में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया गया. कुल 14 सत्र स्थलों पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 123 बच्चों एवं 22 गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया.

विज्ञापन

हुलासगंज. प्रखंड अंतर्गत हुलासगंज क्षेत्र में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया गया. कुल 14 सत्र स्थलों पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 123 बच्चों एवं 22 गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं माताओं को विभिन्न संक्रामक रोगों से सुरक्षित करना है. हुलासगंज पूर्वी कोड–60 क्षेत्र में रूटीन इम्यूनाइजेशन सेशन साइट मॉनिटरिंग की गयी. इस मॉनिटरिंग में चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ब्लॉक हेल्थ मैनेजर भी उपस्थित रहे. अधिकारियों द्वारा टीकाकरण सत्र की गुणवत्ता, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया. मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित 17 लाभार्थियों में से 5 का टीकाकरण सत्र के समय तक किया जा चुका था। इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 649, कुल घरों की संख्या 125 तथा कुल बच्चों की संख्या 93 दर्ज की गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके. स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान निरंतर चलाए जाने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन