टोटका करने के आरोप में महिला की िपटाई की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2018 12:42 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा के समीप एनएच 83 पर मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ महिलाएं और पुरुषों ने एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी. गुस्साये लोग महिला पर टोटका करने का आरोप लगा कर पीट रहे थे. खबर के अनुसार, ऊंटा मुहल्ला निवासी पिंटू चौधरी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा के समीप एनएच 83 पर मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ महिलाएं और पुरुषों ने एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी. गुस्साये लोग महिला पर टोटका करने का आरोप लगा कर पीट रहे थे. खबर के अनुसार, ऊंटा मुहल्ला निवासी पिंटू चौधरी और बिहारी चौधरी के दो बच्चे अपने घर के समीप सोमवार को खेल रहे थे.

महिला पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि दोनों बच्चों को हरे रंग का कपड़ा यह कहकर महिला ने दिया कि यह नववर्ष का गिफ्ट है. घर जाने पर दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. मंगलवार को वही महिला ऊंटा स्कूल के पास से गुजर रही थी, जिस पर मुहल्लावासियों की नजर पड़ गयी.

कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और टोटका करने का आरोप लगा पिटाई कर दी. पुलिस के पहुंचने से पहले मौका पाकर महिला एक टेंपो पर सवार होकर खिसक गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन