होरिलगंज के घरों में घुस रहा गंदा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 3:25 AM
जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 में एनएच 83 से पश्चिम रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से बसे कई परिवार जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. 50-60 घरों में रहनेवाले लोगों के घरों के आगे गंदे पानी का जमाव है ही, अब आंगन में गंदगी का जमाव होने लगा है. इसका कारण […]
जहानाबाद : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 में एनएच 83 से पश्चिम रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से बसे कई परिवार जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. 50-60 घरों में रहनेवाले लोगों के घरों के आगे गंदे पानी का जमाव है ही, अब आंगन में गंदगी का जमाव होने लगा है. इसका कारण है गंदे पानी का बहाव बाधित रहना. इन इलाके में पक्का नाला नहीं रहने से लोग नारकीय जीवन जीने पर विवश है. गंदे पानी के निकास की व्यवस्था नहीं रहने से एनएच 83 पर एसबीआई के सामने भी नाली के पानी का जमाव होने लगा है. एक साल पूर्व तक कुछ लोगों की निजी जमीन पर मोहल्ले का पानी डंप हो रहा था लेकिन अब उस जगह पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो गया है. इस कारण गलियों में ही गंदगी फैल रही है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










