शक्ति केंद्र पर मनाया अटल जी का जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 3:23 AM
जहानाबाद : शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष विजय सत्कार ने किया. वार्ड 15 स्थित भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि […]
जहानाबाद : शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष विजय सत्कार ने किया. वार्ड 15 स्थित भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय नेताओं के आह्वान पर 24, 25, 26 दिसंबर को जिले में वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया जायेगा. रविवार से शुरू हुए कार्यक्रम को तीन दिन तक विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मनाया जायेगा. शक्ति केंद्र के प्रभारी सह जिला मंत्री ने कहा कि वाजपेयी पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता है.
उनका जीवन हमेशा निर्विवाद रहा है. जिला महामंत्री मंटू कुमार ने केंद्र की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नमिता जयसवाल, नगर महामंत्री कुणाल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जयसवाल, राम अनुग्रह प्रसाद, दीना प्रसाद केशरी, ललिता देवी, मनीष केशरी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे. इस दौरान हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर एवं विजय रूपाणी के चुने जाने पर बधाई दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










