बच्चों को मिलने वाला अंडा छीन लेते हैं ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2017 12:56 AM
विज्ञापन
डीईओ के विद्यालय निरीक्षण में शिक्षकों ने की शिकायत जहानाबाद नगर : मध्याह्न भोजन योजना के तहत शुक्रवार को बच्चों को मिलने वाला अंडा ग्रामीण छीन लेते हैं. वहीं ग्रामीणों द्वारा स्कूल से खाने की मांग की जाती है. नहीं देने पर शिक्षकों को तंग किया जाता है. यह शिकायत मध्य विद्यालय लरसा के शिक्षकों […]
विज्ञापन
डीईओ के विद्यालय निरीक्षण में शिक्षकों ने की शिकायत
जहानाबाद नगर : मध्याह्न भोजन योजना के तहत शुक्रवार को बच्चों को मिलने वाला अंडा ग्रामीण छीन लेते हैं. वहीं ग्रामीणों द्वारा स्कूल से खाने की मांग की जाती है. नहीं देने पर शिक्षकों को तंग किया जाता है. यह शिकायत मध्य विद्यालय लरसा के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है. मंगलवार को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में डीईओ डॉ प्रियनंदन प्रसाद जब मध्य विद्यालय लरसा पहुंचे तो शिक्षकों द्वारा यह शिकायत की गयी. शिक्षकों ने बताया कि कई पूर्ववर्ती छात्र जो विद्यालय से 8वीं पास कर चुके हैं
वह भी छात्रवृत्ति और पोशाक योजना की राशि मांगने आते हैं और नहीं मिलने पर कुर्सी-बेंच तोड़ देते हैं. निरीक्षण के दौरान भी कई पूर्ववर्ती छात्र व ग्रामीण विद्यालय में पहुंचकर डीईओ से छात्रवृत्ति व पोशाक योजना की राशि मांगने लगे. डीईओ ने शिक्षकों से कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की हरकतें ग्रामीणों द्वारा की जाती है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं.
डीईओ द्वारा उच्च विद्यालय दयालबाग नेहालपुर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन छात्र गायब थे. 03:30 बजे जब डीईओ विद्यालय में पहुंचे तो छात्रों की संख्या नगण्य थी. इंटर का एक भी छात्र नहीं था, जबकि मैट्रिक के छात्रों के बारे में बताया गया कि सेंटअप होने के कारण वह विद्यालय नहीं आते. हालांकि 9वीं के कुछ छात्र विद्यालय परिसर में मिले. डीईओ ने प्रधानाध्यापक को छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










