दो माह से बंद है बस टर्मिनल का शौचालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2017 3:32 AM
जहानाबाद : शहर के काको मोड़ के समीप संचालित बस टर्मिनल परिसर का पे एंड यूज शौचालय गत दो माह से लगातार बंद है. जिले के विभिन्न इलाके से आनेवाले और रात में पड़ाव से बसों के द्वारा प्रस्थान करनेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से आकर्षक व सुविधा युक्त शौचालय […]
जहानाबाद : शहर के काको मोड़ के समीप संचालित बस टर्मिनल परिसर का पे एंड यूज शौचालय गत दो माह से लगातार बंद है. जिले के विभिन्न इलाके से आनेवाले और रात में पड़ाव से बसों के द्वारा प्रस्थान करनेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से आकर्षक व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कराया गया था.
उसके संचालन के लिए आठ माह पूर्व निविदा निकाली गयी थी. कई लोगों ने टेंडर में हिस्सा लिया था. जिसमें पटना की एक एजेंसी को दो लाख 10 हजार रुपये पर एक साल के लिए ठेका दिया गया था. उसके साथ एकरारनामा कराया गया था. अप्रैल माह में हुए एग्रीमेंट के बाद कई दिनों तक शौचालय का संचालन पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शुरू नहीं हो पाया. इस समस्या का समाधान होने पर शौचालय तो खुला लेकिन उसका विधिवत संचालन नहीं हुआ.
बीच-बीच में कई दिनों तक बंद रहा. इधर, गत दो माह से उक्त शौचालय में स्थायी रूप से ताला लटका है. ठेकेदार ने एक तरह से अपने हाथ खड़े कर शौचालय संचालन को ठप कर रखा है. इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि जिले के विभिन्न इलाकों से आये और जिले के अलावा पटना, गया, अरवल एवं झारखंड के विभिन्न स्थानों तक जाने के लिए यहां पहुंचने वाले महिला और पुरुष यात्रियों को कठिनाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










