अभियान चला बैंक खातों को आधार से जोड़ें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2017 3:30 AM
जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जो छात्र निजी विद्यालय में पढ़ रहे हैं लेकिन सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए उनका नामांकन सरकारी विद्यालय में भी है, इसकी जांच कर उनका सरकारी […]
जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जो छात्र निजी विद्यालय में पढ़ रहे हैं लेकिन सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए उनका नामांकन सरकारी विद्यालय में भी है, इसकी जांच कर उनका सरकारी विद्यालय से नामांकन रद्द करें, ताकि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी नामांकित छात्रों का आधार कार्ड तथा बैंक खाते को लिंक कराने का कार्य अभियान स्तर पर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










