हल्की-सी आहट पर भी सहम जा रही हैं गांव की महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 5:54 AM
विज्ञापन
मिश्रबिगहा कांड . दूसरे दिन भी गांव पहुंचा था कुख्यात गेहूंमन मृतकों के गोतिया परिवार को फिर अनहोनी होने का सता रहा है भय कमाने वाले दो पुत्रों की हो गयी मौत, तीन बेटे हो गये लाचार जमुने तट पर मासूम बेटा ने पिता और चाचा को दी मुखाग्नि जहानाबाद : मिश्रबिगहा में सोमवार की […]
विज्ञापन
मिश्रबिगहा कांड . दूसरे दिन भी गांव पहुंचा था कुख्यात गेहूंमन
मृतकों के गोतिया परिवार को फिर अनहोनी होने का सता रहा है भय
कमाने वाले दो पुत्रों की हो गयी मौत, तीन बेटे हो गये लाचार
जमुने तट पर मासूम बेटा ने पिता और चाचा को दी मुखाग्नि
जहानाबाद : मिश्रबिगहा में सोमवार की रात पांच भाइयों का अपहरण कर दो की हत्या करने के बाद गांव बुधवार को भी दहशत का माहौल रहा. गांव के लोग हल्की सी आहट भी सहम जा रहे हैं़ दो भाइयों की तो मौत हो गयी और तीन भाई अब भी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. गांव में इस कदर दहशत का माहौल है कि लोग मुंह क्या, घर के दरवाजे भी खोलने से डर रहे हैं. लोगों का पुलिस पर भी विश्वास नहीं है. इधर, पुलिस इस घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के सरगना गेहूंमन यादव को पकड़ने के लिए छापेमारी का दावा कर रही है,
जबकि वह आसपास के इलाके में ही अड्डा जमाये हुए है. मंगलवार की रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच वह अपने गुर्गों के साथ मिश्रबिगहा स्थित अपने घर आया और वहां रखे कुछ सामान व भैंस लेकर गया.
ग्रामीण बताते हैं कि उसके साथ तीन अन्य अपराधी भी थे. अपने ही गांव में आतंक मचाने वाले गेहूंमन यादव और उसके गिरोह के फिर से हमला किये जाने का डर लोगों को सता रहा है. ऐसी चिंता खासकर उन लोगों को भयभीत किये हुए है, जो मृतक वीरेंद्र यादव और राजू यादव के गोतिया परिवार के हैं. इसी परिवार की एक महिला का घर गेहूंमन यादव के घर के समीप है. मंगलवार की रात उक्त कुख्यात अपराधी को देखकर वह अपने पूरे परिवार के साथ डर गयी. उसे ऐसा लगा कि कहीं उसके घर पर तो हमला नहीं होगा. महिला बताती हैं कि इसकी सूचना मिश्रबिगहा में कैंप कर रही पुलिस को भी दी गयी थी लेकिन पुलिस ने इसे उस वक्त गंभीरता से नहीं लिया. वहां जाने में काफी देर की. तब तक गेहूंमन अपनी भैंस और सामान लेकर गांव के पूरब अंधेरे में गुम हो गया. इस स्थिति से गोतिया परिवार का पुलिस से विश्वास उठ गया है. वे दोबारा हमले की आशंका से डरे-सहमे है. मृतकों के गोतिया जनों का कहना है कि सोमवार की रात हमले के दौरान गोलियां चलाते अपराधियों ने धमकी दी थी. चिल्ला-चिल्ला कर कहा था कि जिसने भी वीरेंद्र और उसके परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाई, उसे भी अंजाम भुगतना होगा. इससे लोगों में भय बना हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










