सलेमपुर के समीप वाहन के धक्के से मजदूर की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 3:22 AM
विज्ञापन
मसौढ़ी से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था सोहन पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को दी गयी सहायता राशि जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत सलेमपुर मंदिर के समीप रविवार की रात किसी वाहन से धक्का लगने के कारण मजदूर सोहन रविदास (50 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही मौत […]
विज्ञापन
मसौढ़ी से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा
था सोहन
पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को दी गयी सहायता राशि
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत सलेमपुर मंदिर के समीप रविवार की रात किसी वाहन से धक्का लगने के कारण मजदूर सोहन रविदास (50 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मुठेर गांव का निवासी था. सोमवार की सुबह सड़क किनारे पड़ी लाश को देखकर हल्ला हुआ. उसके परिजन और कड़ौना ओपी की पुलिस वहां पहुंची. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक अत्यंत गरीब परिवार का व्यक्ति था. सूचना पाकर सदर प्रखंड के बीडीओ वीणापाणि पोस्टमार्टम रूप के पास पहुंचीं और मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया.
घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति सोहन रविदास मजदूरी करने के लिए मसौढ़ी गया हुआ था. काम खत्म करने के बाद वह नदौल स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था और देर रात पैदल ही अपने घर मुठेर लौट रहा था. एनएच 83 पर जब सलेमपुर मंदिर के समीप से वह गुजर रहा था. उसी दौरान किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मजदूर के मुंह और नाक से खून बह रहा था. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. रात में जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग परेशान हो गये. सुबह होने पर मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव रहने की सूचना पाकर मुठेर गांव के कई महादलित परिवार के लोग वहां पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम करना चाहा लेकिन उसी वक्त कड़ौना ओपी प्रभारी राजाराम ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम करने से रोका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










