सीएम की यात्रा की तैयारी तेज, जुटे अफसर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2017 3:18 AM

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश कांडों, वारंटों व कुर्की जब्ती के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जतायी खुशी जहानाबाद : एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव इसी माह सीएम के संभावित जहानाबाद आगमन की तैयारी में जुट जाने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी […]

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

कांडों, वारंटों व कुर्की जब्ती के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जतायी खुशी
जहानाबाद : एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव इसी माह सीएम के संभावित जहानाबाद आगमन की तैयारी में जुट जाने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी से ही सुरक्षा के लिहाजन विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा है. नवंबर माह में कांडों के निष्पादन में तेजी आने पर थानाध्यक्षों की कार्यशैली की उन्होंने प्रशंसा की है. शुक्रवार को एसडीपीओ अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी(क्राइम मीटिंग) कर रहे थे.
घंटों चली मीटिंग में सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और ओपी के प्रभारी उपस्थित थे. थानावार कार्यों की समीक्षा की गयी . उन्होंने बताया कि दिये गये टास्क के मुताबिक पुलिस अफसरों ने थाने में दर्ज मामलों का निष्पादन करने के साथ-साथ वारंट और कुर्की जब्ती के मामलों को निबटाने में प्रशसंनीय कार्य किया है. इसके लिए सभी एसएचओ को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने कहा कि संभवत: इसी माह सीएम का कार्यक्रम जहानाबाद में होगा और आने वाले दिनों में जहानाबाद विधानसभा का उपचुनाव भी होना है. इस कारण पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया. बालू का अवैध उत्खनन करने और शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के भी निर्देश दिये गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन