पैर में गोली लगने से जवान जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:14 AM
जहानाबाद : शहर के राजा बाजार हनुमान नगर मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार को अपराह्न में लाइसेंसी बंदूक से फायर होने के कारण गोली लगने से रविरंजन (32 वर्ष) नामक आर्मी का जवान घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी जवान को पीएमसीएच रेफर […]
जहानाबाद : शहर के राजा बाजार हनुमान नगर मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार को अपराह्न में लाइसेंसी बंदूक से फायर होने के कारण गोली लगने से रविरंजन (32 वर्ष) नामक आर्मी का जवान घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी जवान को पीएमसीएच रेफर किया गया है.
आर्मी मैन नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत कल्पा गांव का निवासी है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि घर में रखी लाइसेंसी लोडेड बंदूक को देखने के क्रम में गलती से फायर हो गया और गोली उक्त युवक के पैर में लग गयी. खबर के अनुसार आर्मी मैन रविरंजन अवकाश पर अपने गांव कल्पा आया हुआ था. हनुमान नगर मोहल्ले में उनकी बहन-बहनोई का घर है जहां वह मिलने गया हुआ था. उनकी बहनोई की लाइसेंसी बंदूक है. उक्त जवान बंदूक को देख रहा था. उसमें गोली लोड थी, अचानक फायर होने की वजह से पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










