बालू लदा टैक्टर जब्त,चालक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:11 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर स्थित नगर पर्षद कार्यालय के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया . साथ ही वाहन चालक पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस सिलसिले में थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है.पुलिस के अनुसार बत्तीस भंवरिया मोड़ के समीप बिना नंबर के […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर स्थित नगर पर्षद कार्यालय के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया . साथ ही वाहन चालक पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस सिलसिले में थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है.पुलिस के अनुसार बत्तीस भंवरिया मोड़ के समीप बिना नंबर के एक ट्रैक्टर पर बालू लदा था,

जिसकी जांच की गयी .चालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया और उसके साथ रहे चार-पांच लोग टाइगर मोबाइल के जवानों से उलझ गये. इसके बाद चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर भाग गया और नगर पर्षद कार्यालय के समीप बालू गिरा रहा था. पीछा करते हुए पुलिस वहां पहुंची और गिराये गये बालू को ट्रैक्टर पर लाद कर जब्त कर लिया. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक और चालक को नामजद एक चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार चालक घोसी थाना क्षेत्र के कैरवा गांव का निवासी है. उसे जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन