वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:11 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : वोटरों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के वर्ग नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आलोक रंजन घोष ने प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले छात्रों को शुभकामना दी और निर्वाचन से […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : वोटरों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के वर्ग नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आलोक रंजन घोष ने प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले छात्रों को शुभकामना दी और निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशों, कार्यों, मतदाता के अधिकार विषय पर विस्तार से बताया. प्रतियोगिता में अवर निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार द्वारा परीक्षा का संचालन में महत्वपूर्ण कार्य किया गया.

उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार कर्मशील ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित जागरूकता उत्पन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्रों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है. नवंबर माह में इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. इनके परिणामस्वरूप कुल 39 छात्रों का चयन जिलास्तरीय राष्ट्रीय प्रश्नोततरी प्रतियोगिता के लिए किया गया. गुरुवार को 30 छात्र उपस्थित रहे.

इस परीक्षा में दो छात्र का चयन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 18-24 दिसंबर के बीच भाग लेने के लिए भेजा जायेगा. जिला स्तर पर चयनित दो छात्र को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन