बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2017 8:12 AM
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के बढ़ेता छिलका के समीप बुजहानाबाद-अरवल एनएच 110 पर बुधवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के बढ़ेता छिलका के समीप बुजहानाबाद-अरवल एनएच 110 पर बुधवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इस घटना में नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी के कड़ौना निवासी श्रीकांत मोची (30 वर्ष) तथा महेंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी विजेंद्र कुमार (40 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, कड़ौना निवासी राजेश मालाकार व लीला पासवान एवं हरदिया निवासी सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
कड़ौना गांव के राजेश, लीला तथा श्रीकांत एक ही बाइक पर सवार होकर किंजर थाना क्षेत्र के खैरा गांव जा रहे थे.ये लोग डेकोरेशन का काम करते हैं. खैरा गांव में ही इनका टेंट-समियाना लगा था, जिसे खोलने जा रहे थे. वहीं सन्नी कुमार अपने पिता विजेंद्र कुमार के साथ अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जहानाबाद आ रहे थे. रास्ते में एनएच 110 पर बढ़ेता छिलका के समीप तेज रफ्तार दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों बाइक पर सवार एक-एक लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. मौके पर पहुंची परसबिगहा थाने की पुलिस ने शवों को सदर अस्पताल में भेज कर पोस्टमार्टम कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










