अपहरण की घटना से छात्रा ने किया इन्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 6:49 AM
जहानाबाद : शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ले में संचालित एक कोचिंग में पढ़ने गयी 17 वर्षीया एक छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला गलत साबित हुआ. मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चिलोरी गांव की मूल निवासी लड़की की मां ने नगर थाने में कुछ दिनों पूर्व अपनी पुत्री का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिये जाने का […]
जहानाबाद : शहर के पूर्वी ऊंटा मुहल्ले में संचालित एक कोचिंग में पढ़ने गयी 17 वर्षीया एक छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला गलत साबित हुआ. मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चिलोरी गांव की मूल निवासी लड़की की मां ने नगर थाने में कुछ दिनों पूर्व अपनी पुत्री का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया था. आरोप लगाया गया था कि वह अपने बेटी के साथ शहर में किराये के मकान में रहती है. 15 नवंबर को उसकी बेटी कोचिंग पढ़ने गयी थी जिसे अगवा कर लिया गया है.
इसमें एक युवक को भी आरोपित किया गया था. अपहरण का उक्त मामला मंगलवार को तब गलत साबित हो गया जब कथित अपहृत छात्रा खुद नगर थाने में आ पहुंची. पुलिस के समक्ष उसने कहा है कि उसकी मां और उसके पिता ने अनबन रहती है. पिता पटना में रहते हैं. वह अपनी मर्जी से अपने पिता के घर चली गयी थी और वहीं रह रही थी. बाद में मालूम हुआ कि उसके अपहरण का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया है तब वह थाने आयी. नगर थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि बुधवार को लड़की का बयान कोर्ट में कराया जायेगा. फिलहाल उसे महिला पुलिस के संरक्षण में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










