जिले में मैट्रिक प्री-बोर्ड की परीक्षा आज से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2017 6:12 AM
विज्ञापन
शामिल होंगे 15 हजार से अधिक विद्यार्थी जहानाबाद नगर : जिले में शुक्रवार से मैट्रिक प्री-बोर्ड की परीक्षा आरंभ होगी. इसके लिए सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मैट्रिक प्री-बोर्ड परीक्षा में 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रियनंदन प्रसाद ने […]
विज्ञापन
शामिल होंगे 15 हजार से अधिक विद्यार्थी
जहानाबाद नगर : जिले में शुक्रवार से मैट्रिक प्री-बोर्ड की परीक्षा आरंभ होगी. इसके लिए सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मैट्रिक प्री-बोर्ड परीक्षा में 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी प्री-बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. प्री-बोर्ड की परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. परीक्षा के उपरांत स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बोर्ड को भेजा जायेगा.
उन्होंने बताया कि मैट्रिक प्री-बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा तिथि का निर्धारण किया जाता है. प्रश्न-पत्र भी संघ द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है.
उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में हो इसके लिए विभागीय अधिकारी स्कूलों में घूम-घूम कर इसका जायजा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










