बूथ स्तर तक पार्टी को बनाया जायेगा मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2017 6:09 AM
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है. आगामी छह दिसंबर को अब्दुल बारी नगर भवन में […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है. आगामी छह दिसंबर को अब्दुल बारी नगर भवन में आयोजित बाबा साहेब डॉ भीम राव अांबेडकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की सफलता को लेकर काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में महादलित परिवारों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर आंदोलन करती रही है.
समस्याओं के निदान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है. जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के पुण्यतिथि समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर समारोह को सफल बनाएं. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामभवन कुशवाहा, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विगन मांझी, उदय कुमार, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, दिलीप चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










