पटना-गया रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2017 4:19 AM
जहानाबाद : शनिवार की सुबह पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप ट्रेन हादसा होने से टल गया. वे तो पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय दिया वरना रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर हो जाने से कोई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. सूचना पाते ही रेलवे प्रशासन […]
जहानाबाद : शनिवार की सुबह पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप ट्रेन हादसा होने से टल गया. वे तो पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय दिया वरना रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर हो जाने से कोई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. सूचना पाते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की.
ट्रैक में आयी दरार को दुरुस्त किया गया और उसके बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ. इस वजह से 63244 डाउन गया-पटना पैसेंजर ट्रेन का परिचालन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा. हुआ यह है कि ठंड की वजह से जहानाबाद स्टेशन से उत्तर 42वें किलोमीटर पर खंभा नंबर 24 के समीप रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर कर गया था. ट्रैक में दरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










