शराब पीकर हंगामा मचा रहे दो नशेड़ी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2017 4:25 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के दो स्थानों पर शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा मचा रहे दो लोगों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. नशे में धुत दोनों नशेड़ियों में एक मुरारी राम आंबेडकर नगर जबकि दूसरा अर्जुन कुमार ऊंटा मदारपुर मोहल्ले का निवासी बताया गया है. दोनों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के दो स्थानों पर शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा मचा रहे दो लोगों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. नशे में धुत दोनों नशेड़ियों में एक मुरारी राम आंबेडकर नगर जबकि दूसरा अर्जुन कुमार ऊंटा मदारपुर मोहल्ले का निवासी बताया गया है. दोनों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी.

प्राप्त खबर के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काली नगर के समीप एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर हंगामा मचा रहा है. सूचना पाते ही सशस्त्र बल वहां पहुंचा और उसे पकड़ का थाने लाया. इसके थोड़े ही देर बाद ही एक अन्य युवक अर्जुन कुमार नशे की हालत में सड़क पर हंगामा मचाते पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन