सुबह हो या शाम, हर दम जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 7:36 AM

विज्ञापन

समस्या . शहरवासियों को नहीं मिल रही समस्या से निजात फेल हुई ट्रैफिक व्यवस्था नहीं हो रहा कोई बेहतर इंतजाम जहानाबाद नगर : सड़क जाम से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है. यहां के अरवल मोड़ के समीप रेलवे पुल पर अंडरपास या आरओबी की कमी के कारण रोजाना जाम लगना आम बात हो […]

विज्ञापन

समस्या . शहरवासियों को नहीं मिल रही समस्या से निजात

फेल हुई ट्रैफिक व्यवस्था नहीं हो रहा कोई बेहतर इंतजाम
जहानाबाद नगर : सड़क जाम से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है. यहां के अरवल मोड़ के समीप रेलवे पुल पर अंडरपास या आरओबी की कमी के कारण रोजाना जाम लगना आम बात हो गयी है. शहर के प्रवेश द्वार स्टेशन के समीप से ही जाम लगना शुरू हो जाता है. सुबह हो या शाम बस जाम ही जाम. हाय राम! ये जाम कब होगा दूर. कुछ शहरवासियों की जुबान पर यह जुमला आम हो चुका है. इन परेशानियों से निबटने के लिए प्रशासन हर रोज नया रूटीन जरूर बना डालता है
मगर फिलहाल सुधार की कोई गुंजाइश नहीं हो रही है. जबकि प्रशासन ने बड़े वाहनों का मार्ग भी बदल रखा है. सुबह आठ बजे के बाद शहर से बड़े वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये वाहन अब बरबट्टा मोड़ होकर गया की ओर जाते है फिर भी शहर को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है. शहर में ऐसे कई चिह्नित स्थान है जहां सुबह से शाम तक जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है. इन चिह्नित स्थलों पर अगर प्रशासन की पैनी नजर रहे तो जाम से छुटकारा मिल सकता है.
नो इंट्री आवर खत्म होते ही जाम हो जाता है.
दरधा पुल : शहरी क्षेत्र में एनएच 83 पर बना दरधा पुल प्रतिदिन शाम ढलते ही जाम हो जाता है. शाम छह बजे जैसे ही नो इंट्री आवर खत्म होता है बड़ी संख्या में बड़े वाहन शहर से गुजरने लगते है. सभी वाहन चालक पहले जाने की जल्दी में होते है.
ऐसे में प्रतिदिन दरधा पुल पर जाम की समस्या लगती है. दरधा पुल की चौड़ाई कम होने के कारण एक बार में दोनों तरफ से बड़े वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है. वहीं नो इंट्री आवर खत्म होते ही दोनों तरफ से ट्रक चालक अपनी-अपनी गाड़ी निकालने के चक्कर में पुल में प्रवेश कर जाते है जो जाम का कारण बन जाता है. इस जाम से शहरवासियों को घंटों जूझना पड़ता है.
टेंपो ठहराव के स्थल किये गये निर्धारित
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से कई तरह के प्रयास किये गये. शहर में जगह-जगह पर स्थल चिह्नित कर टेंपो के ठहराव के लिए निर्धारित किया गया. वहीं छोटे वाहनों के लिए अतिरिक्त मार्ग की भी व्यवस्था की गयी लेकिन इन सभी प्रयासों का कोई सुखद परिणाम सामने नहीं आया. जाम की समस्या पूर्व की भांति बनी रही और शहर वासी इस समस्या से नित प्रतिदिन जूझते हैं.
किये जा रहे प्रयास
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किये जा रहे है. सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था करायी गयी है
ताकि वाहनों का परिचालन सुगमता से हो. लोगों
को भी जाम मुक्त शहर बनाने में सहयोग करने का िकया आह्वान.
डॉ नवल किशोर चौधरी, एसडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन