पैसेंजर ट्रेन में टीटीई को पीटा, रुपये छीने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2017 4:58 AM

विज्ञापन

दुस्साहस. मखदुमपुर स्टेशन पर हुई घटना बेटिकट यात्री को फाइन करने पर युवकों ने की मारपीट रेल थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में मंगलवार को चलाये गये टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुछ युवकों ने दानापुर से आये टीटीई अमरेंद्र कुमार के साथ मारपीट की […]

विज्ञापन

दुस्साहस. मखदुमपुर स्टेशन पर हुई घटना

बेटिकट यात्री को फाइन करने पर युवकों ने की मारपीट
रेल थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में मंगलवार को चलाये गये टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुछ युवकों ने दानापुर से आये टीटीई अमरेंद्र कुमार के साथ मारपीट की और उनके पास से 3935 रुपये छीन लिये. घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे मखदुमपुर स्टेशन पर 63250 डाउन सवारी गाड़ी में हुई. इस संबंध में टीटीई के बयान पर जहानाबाद रेल थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है. प्रभारी रेल थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मखदुमपुर स्टेशन के समीप छापेमारी की गयी लेकिन कोई नहीं पकड़ा गया.
दानापुर से टीटीई अमरेंद्र कुमार के साथ 7-8 रेलकर्मियों की टीम मंगलवार की सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से जहानाबाद आयी थी. इस ट्रेन और जहानाबाद प्लेटफॉर्म पर चेकिंग करने के बाद टीम दूसरी पैसेंजर ट्रेन से गया की ओर गयी. गया जंक्शन से खुली 63250 डाउन पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग करने के दौरान एक युवक बेटिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जिससे जुर्माने के रूप में 275 रुपये का चालान काटा गया. इसके बाद बेटिकट यात्री के साथ चल रहे कुछ युवक टीटीई से उलझ पड़े.
उन्होंने मोबाइल फोन से कुछ अन्य युवकों को भी बुला लिया. एक दर्जन से अधिक युवक ट्रेन में ही टीटीई से उलझ पड़े और रुपये वापस करने को कहा. टीटीई टीम ने जब ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. युवकों ने टीटीई से फाइन मद के 2935 और व्यक्तिगत 1000 रुपये के अलावा परिचय पत्र और कुछ छीन लिया. मखदुमपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने पर सभी भाग निकले. जहानाबाद स्टेशन पर पहुंचने के बाद उक्त टीटीई ने रेल थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन