ऑनलाइन होंगे दाखिल-खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 1:35 AM
विज्ञापन
पहल. डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिये निर्देेश जहानाबाद नगर : जिले में दाखिल-खारिज का काम ऑनलाइन होगा. इसके लिए कार्य विवरणी तैयार करायी जा रही है. लैंड रिकाॅर्ड के साथ ही टोटल जमाबंदी को ऑनलाइन कराया जा रहा है ताकि दाखिल-खारिज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस संबंध में डीएम […]
विज्ञापन
पहल. डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिये निर्देेश
जहानाबाद नगर : जिले में दाखिल-खारिज का काम ऑनलाइन होगा. इसके लिए कार्य विवरणी तैयार करायी जा रही है. लैंड रिकाॅर्ड के साथ ही टोटल जमाबंदी को ऑनलाइन कराया जा रहा है ताकि दाखिल-खारिज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस संबंध में डीएम आलोक रंजन घोष ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में आगामी 30 अक्तूबर को विभाग के प्रधान सचिव के जिले में आगमन को लेकर भी सीओ को निर्देश दिया गया.
वहीं बसेरा तथा अतिक्रमण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिया गया. इस दौरान डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों से यह जानना चाहा कि पर्व के दौरान किन-किन स्थानों पर डूबने की घटनाएं हुईं. हालांकि जिले में कहीं भी पर्व के दौरान इस तरह की घटनाएं नहीं हुई हैं. बैठक में डीएम ने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का ससमय निष्पादन करें.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमिताभ सिन्हा समेत अंचलाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










