नदी में डूबने से दो की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 2:39 AM

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : सूबे के शिक्षा व विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुकियावां के समीप फल्गु नदी में डूबने से मरे तीनों बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार आपदा राहत कोष से मुआवजा देगी. मंत्री श्री वर्मा शुक्रवार को मृतक के परिजनों से मिलने सुकियावां लोदीपुर गांव […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : सूबे के शिक्षा व विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुकियावां के समीप फल्गु नदी में डूबने से मरे तीनों बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार आपदा राहत कोष से मुआवजा देगी. मंत्री श्री वर्मा शुक्रवार को मृतक के परिजनों से मिलने सुकियावां लोदीपुर गांव गये थे.

मंत्री ने मृत दो सहोदर भाई अंकित कुमार व देव कुमार पिता संजय पांडेय एवं आयुष कुमार पिता राजकुमार पांडेय से मिल कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है. सरकार की पूरी सहानुभूति परिजनों के साथ है. मंत्री श्री वर्मा घोसी प्रखंड के गोढ़सर गांव भी गये, जहां उन्होंने विद्युत स्पर्शाघात से मृत राजेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की. वे मोदनगंज में कपिल महतो के परिजनों से भी मिले जिनकी मौत भी हाल में ही हो गयी थी. मंत्री ने सुकियावां से ही डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसडीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी को फोन कर मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया.

इस मौके पर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर यादव, संजय कुमार आदि थे. इसके पूर्व वे मोदनगंज और घोसी प्रखंड के कई गांवों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लिया तथा काको एवं सुगांव सूर्य मंदिर पर छठ व्रत में भी शामिल हुए.

कुर्था अरवल : राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान तमाम छठ घाटों पर पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया था. सरकार के इस निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड स्तीरय अधिकारी के उदासीन रवैये के कारण थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी तट पर बने पंचतीर्थ छठ घाट पर दुर्घटना हुई
. जिसमें पर्व के दौरान पुनपुन नदी में नहाने के क्रम में दो किशोरों के डूबने से मौत हो गयी. पंचतीर्थ घाट पर हुए दो किशोरों की मौत ने जिला से लेकर प्रखंड प्रशासन की सुरक्षा के इंतजाम की पोल खोल कर रख दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गहरपुर निवासी कर्पूरी ठाकुर का पुत्र
अभिनंदन कुमार(18 वर्ष) अपने भांजा महेंदिया थाना क्षेत्र लोदीपुर खरसा निवासी जितेंद्र ठाकुर का पुत्र दिलीप कुमार (22 वर्ष) के साथ पर्व के मौके पर पंचतीर्थ घाट आया था. अभिनंदन के परिजन यहां छठ पर्व के मौके पर भगवान भास्कर को अर्घ देने आये हुए थे. पर्व के दौरान दोनों मामा -भांजा नदी में स्नान करने गये थे. इसी दौरान अभिनंदन का पैर फिसला तथा वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. अपने मामा को डूबते देख दिलीप उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया.
स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में दोनों किशोरों को नदी से निकाल कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था ले गये लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दोनों किशोरों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन