खतरनाक घाटों को चिह्नित कर कराएं बैरिकेडिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2017 4:13 AM
विज्ञापन
महापर्व पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने में करें सहयोग, संयुक्त ब्रीफिंग में दंडाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश जहानाबाद नगर : छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स […]
विज्ञापन
महापर्व पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने में करें सहयोग, संयुक्त ब्रीफिंग में दंडाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
जहानाबाद नगर : छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी. डीएम तथा एसपी ने छठ पर्व की शुभकामना देते हुए जिलावासियों से अनुरोध किया है
कि वे छठ त्योहार के अवसर पर एक-दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए सहयोग करें. दोनों पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस के हवाले करें. डीएम द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का मुआयना करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया.
उन्होंने बीडीओ ,सीओ तथा कार्यपालक पदाधिकारी , नगर पर्षद को निर्देश दिया कि खतरनाक घाटों को चिह्नित करते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करायें. डीएम ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति गश्ती बल के रूप में की गयी है. डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद , नगर पंचायत मखदुमपुर , सभी बीडीओ को निदेश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड में जहां भीड़ ज्यादा एकत्रित होती है, उस घाट पर पंचायत सचिव अथवा हलका कर्मचारी के साथ चौकीदार की प्रतिनियुक्ति निश्चित रूप से की जाये.
डीएम ने बताया कि छठ पर्व को विधि व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने हेतु जिले में 54 स्थानों पर दंडाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम ने बताया कि छठ पर्व पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी एसडीओ हैं तथा अनुमंडल कार्यालय में छठ पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा को निर्देश दिया कि वे जिले के संगम घाट जहानाबाद, नदी सूर्य मंदिर ,
मखदुमपुर , काको एवं अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर दो-दो गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करें. डीएम ने बैठक में छठ त्योहार की तैयारी व छठ घाट पर मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों पर आवश्यक सूचना के प्रसारण हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था आवश्यक रूप से करने का निर्देश दिया. साथ ही जहां अधिक लोग छठ घाट पर ही रुक कर पूजा करते हैं, उसके आसपास अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की दो नाों जहानाबाद जिले को उपलब्ध करायी जा रही हैं. सभी बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि छठ घाट पर पटाखे की बिक्री तथा छठ पर पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध है. साथ ही छठ घाट पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. डीएम ने डीटीओ को निदेश दिया कि वे सभी नावों का निबंधन प्राथमिकता के आधार पर करें. डीएम ने तीन हजार से अधिक भीड़ वाले छठ घाट पर आतुर वाहन, चिकित्सक , स्वास्थ्य कर्मी एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. एसपी मनीष कुमार ने संयुक्त ब्रीफिंग में कहा कि जिले में छठ पर्व के अवसर पर व्यापक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की गयी है. उन्होंने सभी दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंच जायें और अपने आसपास के स्थान का भलीभांति मुआयना कर लें. ब्रीफिंग में डीएम,एसपी, अपर समाहर्ता, डीडीसी, एसडीओ, सभी बीडीओ, सीओ सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










