राजमिस्त्रियों को ओडीएफ के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 10:02 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : खुले में शौच से मुक्त जिला बनाने की दिशा में नित्य नये प्रयास जारी है, जहां शौचालय निर्माण का काम तेजी पर है. वहीं वातावरण निर्माण का कार्य भी जारी है. इसके तहत सामुदायिक बैठक, किशोरी चौपाल, गांव-गांव में सफाई अभियान के अलावा कला जत्था का जन-जागरण भी चालू है. मोदनगंज ओडीएफ […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर : खुले में शौच से मुक्त जिला बनाने की दिशा में नित्य नये प्रयास जारी है, जहां शौचालय निर्माण का काम तेजी पर है.
वहीं वातावरण निर्माण का कार्य भी जारी है. इसके तहत सामुदायिक बैठक, किशोरी चौपाल, गांव-गांव में सफाई अभियान के अलावा कला जत्था का जन-जागरण भी चालू है. मोदनगंज ओडीएफ के समन्वयक रवि मिश्रा ने बताया कि देवरा पंचायत के वार्ड 14 तथा बंधुगंज पंचायत के मिल्की गांव में बड़ी संख्या में ओडीएफ घोषित वार्ड के महिला एवं पुरुषों द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर वहां भी शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है जो बड़ी बात है.
खास कर दूसरे गांव के लोगों ने आकर उन्हें प्रेरित किया. यह साबित करता है कि लोगों के अंदर जागरूकता आयी है और लोग दूसरे को जागरूक कर रहे हैं. काको प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन राजमिस्त्रियों द्वारा गांव-गांव घूमकर शौचालय बनाने के सरल तरीकों को बनाकर दिखाया. इसके तहत काको प्रखंड के नोनही तथा अमथुआ में लोगों को सरल ढंग से शौचालय बनाने के बारे में राजमिस्त्रियों को बताया. प्रशिक्षकों द्वारा राजमिस्त्रियों को इस कार्य में तकनीकी जानकारी दी. इस बात की जानकारी काको के क्षेत्रीय समन्वयक जय प्रकाश कुमार ने दी.
वहीं जीविका मोदनगंज के नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार के अनुसार उन्नति जीविका के अध्यक्ष ऋतु देवी के नेतृत्व में सरिस्ताबाद, गंधार, मोदनगंज में जीविका दीदियों द्वारा वातावरण निर्माण किया गया तथा शपथ दिलायी गयी. उन्होने बताया कि मोदनगंज में 113 जीविका समूह की महिलाएं प्रखंड को ओडीएफ करने में जी -जान से लगे हुए हैं. सदर प्रखंड जहानाबाद में जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी पवन कुमार दास तथा क्षेत्रीय समन्वयक मुकेश प्रसाद ने अमैन पंचायत के कई गांवों में बैठक की.
घोषी प्रखंड जीविका के बीपीएम करुणा शंकर तथा क्षेत्रीय समन्वयक मुन्ना प्रसाद के द्वारा गोडसर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया. रतनी फरीदपुर के क्षेत्रीय समन्वयक विभूति नारायण तिवारी, राजेश दास द्वारा सिकंदरपुर, वीरूविगहा में महिलाओं के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण की समीक्षा करायी. मखदुमपुर जीविका के वीपीएम संजय कुमार के द्वारा कुमरडीह गांव में समूह के दीदियों के साथ बैठक की गयी. वहीं, कला जत्था के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कला जत्था टीम गीतों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार में आपनी भूमिका अदा कर रहे हैं .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन