डेढ़ करोड़ तक के ट्रांजेक्शन पर तिमाही रिटर्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2017 1:18 PM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर: स्थानीय कृष्णा गार्डेन में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की जानकारी व्यवसायियों को दी गयी. रिटर्न दाखिल करने में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के बारे में बताया गया. व्यवसायियों को उनकी समस्याओं के बारे में जानने के बाद उन समस्याओं का निराकरण किया गया. आयोजित कार्यशाला में जीएसटी पटना के असिस्टेंट कमिश्नर […]

विज्ञापन
जहानाबाद नगर: स्थानीय कृष्णा गार्डेन में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की जानकारी व्यवसायियों को दी गयी. रिटर्न दाखिल करने में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के बारे में बताया गया.

व्यवसायियों को उनकी समस्याओं के बारे में जानने के बाद उन समस्याओं का निराकरण किया गया. आयोजित कार्यशाला में जीएसटी पटना के असिस्टेंट कमिश्नर पीके पांडेय ने बताया कि जीएसटी का रिटर्न प्रत्येक व्यवसायी को तीन रिटर्न डालना है, जीएसटी आर वन , थ्री बी तथा जीएसटी आर टू इन तीनों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी व्यवसायियों से रिटर्न दाखिल करने में हो रही कठिनाइयों के बारे में पूछा गया. साथ ही उसे दूर करने के उपाय भी बताये गये.

कार्यशाला में यह बताया गया कि डेढ़ करोड़ तक ट्रांजेक्शन वाले व्यवसाय को तिमाही रिटर्न दाखिल करना होगा और एक करोड़ तक ट्रांजेक्शन वाले व्यवसायी कंपाउंडिंग में जाकर एक प्रतिशत या दो प्रतिशत टैक्स जमा कर तिमाही रिटर्न जमा करेंगे. कार्यशाला में व्यवसायियों तथा अधिवक्ता द्वारा यह सुझाव दिया गया कि जीएसटी आर वन दाखिल करने में काफी कठिनाई हो रही है.

इसमें बिल वाइ बिल जीएसटी आर वन में इंट्री करना होता है. जिसके कारण बहुत सारे व्यवसायी को 500-1000 बिल इंट्री करना पड़ता है. इसलिए इसमें सुधार लाकर पार्टी वाइ पार्टी बिल इंट्री की सुविधा दी जाय ताकि एक पार्टी का पूरा बिल विवरण एक जगह जोड़कर डाला जा सके. कार्यशाला में एसजीएसटी जहानाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर एनपी सिंह सुप्रीमटेंडेंट एसटी अहमद, सेक्टर ऑफिसर राजीव रंजन, सीटीओ मनीष बिहारी , अधिवक्ता सूर्यभूषण प्रसाद, व्यवसायी कैलाश पोद्दार के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन