विभाग का फरमान, घर के आगे लगाना पड़ेगा बिजली का मीटर
जहानाबाद सदर : बिजली विभाग के सभी उपभोक्ताओं को अब घर के बाहर बिजली मीटर लगाना पड़ेगा. बिजली विभाग ने इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को फरमान जारी कर दिया है. आज से ही उपभोक्ताओं के घर के आगे बिजली मीटर लगाने का काम शुरू हो रहा है. बिजली विभाग को घर के अंदर लगे मीटर […]
जहानाबाद सदर : बिजली विभाग के सभी उपभोक्ताओं को अब घर के बाहर बिजली मीटर लगाना पड़ेगा. बिजली विभाग ने इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को फरमान जारी कर दिया है. आज से ही उपभोक्ताओं के घर के आगे बिजली मीटर लगाने का काम शुरू हो रहा है. बिजली विभाग को घर के अंदर लगे मीटर की रीडिंग लेने में परेशानी हो रही थी .
जिससे बिजली विभाग के कर्मियों ने विभाग को अवगत कराया. जिसके बाद विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को घर से बाहर मीटर लगाने का फरमान जारी कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के घर के आगे मीटर लगाने का काम आज से शुरू कर दिया जायेगा. उपभोक्ताओं के घर के बाहर मीटर लग जाने के बाद मीटर रीडिंग लेने में कर्मचारियों को परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










