टेनीबिगहा के वृद्ध की मसौढ़ी में संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के टेनीबिगहा निवासी सूबालाल यादव (70 वर्ष) की संदिग्ध मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. उनका शव पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत दिघवां गांव से जहानाबाद लाया गया. सोमवार को वृद्ध के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. इस सिलसिले में बताया गया है […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के टेनीबिगहा निवासी सूबालाल यादव (70 वर्ष) की संदिग्ध मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. उनका शव पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत दिघवां गांव से जहानाबाद लाया गया. सोमवार को वृद्ध के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. इस सिलसिले में बताया गया है कि सूबालाल यादव को कोई पुत्र नहीं था. उनके हिस्से में कीमती अचल संपत्ति थी. उनकी संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोगों द्वारा साजिश रची जा रही थी.

उन पर दो बार हिंसक हमला भी हो चुका था. कुछ माह पूर्व जब उन पर दोबारा हमला हुआ, तो वे स्वस्थ होने के बाद टेनीबिगहा छोड़कर चले गये थे और अपनी पहचान वाले एक व्यक्ति के दिघवां (मसौढ़ी) स्थित उनके घर में रह रहे थे. वे शौच करने के लिए बधार में गये थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जहां से किसी तरह उन्हें घर लाया गया, परंतु उन्होंने दम तोड़ दिया. उनका शव टेनीबिगहा स्थित पुश्तैनी घर लाया गया.

शव को देखकर उनके सगे-संबंधियों के होश उड़ गये और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लोग साजिश के तहत वृद्ध की मौत होने का आरोप लगा रहे थे. मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसे स्पष्ट करने के लिए परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन