मुखिया समेत टेहटा मठ के पांच घरों में हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत टेहटा ओपी के टेहटा मठ गांव निवासी और पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया समेत पांच घरों में चोरी हो गयी. सोमवार की रात चोरों के गिरोह ने एक-एक कर पांचों घरों को निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद ,चार मोबाइल फोन, स्टेबलाइजर एवं अन्य सामान समेत हजारों […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत टेहटा ओपी के टेहटा मठ गांव निवासी और पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया समेत पांच घरों में चोरी हो गयी. सोमवार की रात चोरों के गिरोह ने एक-एक कर पांचों घरों को निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद ,चार मोबाइल फोन, स्टेबलाइजर एवं अन्य सामान समेत हजारों की संपत्ति ले भागे.

जिनके घरों में चोरी हुई है उनमें मुखिया राजेश प्रसाद, गांव के ललन प्रसाद, जितेंद्र कुमार एवं ह्दय प्रसाद का घर शामिल हैं. इनके घरों से 15 हजार नकद , तीन मोबाइल फोन एवं अन्य सामान की चोरी हुई है. जबकि चुनचुन गिरि के घर से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चुराया गया है. महिलाओं द्वारा हल्ला किये जाने पर सूरज प्रसाद के घर में चोरी होने से बच गया. इस घर की महिलाएं जाग गयी थीं और हल्ला मचाने पर चोरों का गिरोह भाग गया.

घटना के संबंध में बताया गया है कि मुखिया समेत उक्त चार घरों के लोग सोये हुए थे. सुबह होने पर लोगों को चोरी हो जाने की जानकारी हुई. घर के सामान बिखरे पड़े थे. रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब थे.

गांव के ही असामाजिक तत्वों की है करतूत: एक ही रात टेहटा मठ के पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने से गांव के लोग सकते में हैं. बताया जाता है कि गांव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की घटनाएं की गयी है. लोगों ने यह भी बताया कि गांव में असामाजिक तत्वों का एक ऐसा गिरोह है जो नशे का सेवन करता है और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है. इस सिलसिले में टेहटा ओपी के प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली है, लेकिन शाम तक किसी भी व्यक्ति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. बहरहाल चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है.
इधर, एक ही रात चोरी की पांच घटनाएं होने से टेहटा मठ के ग्रामीणों में खलबली मच गयी है. लोग सोने से पहले घर के दरवाजों के अलावा खिड़कियों को भी खुली रहने देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. बताया जाता है कि खुली खिड़कियों से भी चोर गिरोह लंबे बांस के सहारे कमरों में रखे सामान को ले भागता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन