हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : अरवल जिले के पिड़हो गांव की रमता कुमारी की हत्या के विरोध में रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. कानू विकास संघ के द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च काको मोड़ से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए अरवल मोड़ पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा की गयी. कैंडल मार्च में शामिल लोग रमता […]

विज्ञापन
जहानाबाद : अरवल जिले के पिड़हो गांव की रमता कुमारी की हत्या के विरोध में रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. कानू विकास संघ के द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च काको मोड़ से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए अरवल मोड़ पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा की गयी.
कैंडल मार्च में शामिल लोग रमता हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. हत्या के 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक अपराधियों की शिनाख्त नहीं कर पायी है. इससे आम लोगों में प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है. हत्या की वजह से पीड़ित परिवार अब भी डरे-सहमे हैं.
उन्होने हत्याकांड में प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से ठोस जांच करने की मांग की है. कानू विकास संघ ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 20 लाख रुपये मुआवजा सरकार से देने की मांग की है. बताते चलें कि नौ सितंबर को युवती की हत्या उस समय कर दी गयी थी जब वह पुलिस भर्ती की दौड़ में शामिल होने के लिए तैयारी कर रही थी. कैंडल मार्च में रामसहाय, नवल प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन