अपहरण केस में बिहार के पूर्व सीएम के रिश्तेदार गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार के पूर्वमुख्यमंत्रीऔरहिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी के समधी को पुलिस ने अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है.जीतनराम मांझी के समधी और सेवानिवृत जिला भूअर्जन पदाधिकारी रामगुलाम मांझी को जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को स्थानीय फिदा हुसैन रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]
जहानाबाद : बिहार के पूर्वमुख्यमंत्रीऔरहिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी के समधी को पुलिस ने अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है.जीतनराम मांझी के समधी और सेवानिवृत जिला भूअर्जन पदाधिकारी रामगुलाम मांझी को जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को स्थानीय फिदा हुसैन रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रामगुलाम मांझी और उनके पोते रविरंजन पर एक पूर्व वार्ड पार्षद की नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपलगा है. पूर्व वार्ड पार्षद ने छह महीने पूर्व जहानाबाद के नगर थाना में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस प्राथमिकी के दर्ज होने के बाद से मामले की जांच जारी थी. इस क्रम में शनिवार को रामगुलाम मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मुकदमे में रविरंजनकेअलावा रामगुलाम मांझी, उनकी पत्नी तथा बेटा को भी अभियुक्त बनाया गया था. थाने से पीआर बाउंड पर छोड़े जाने के कारण वे न्यायालय से जमानत नहीं ले पाये थे.
ये भी पढ़ें… बिहार : RLSP विधायक को मिली परिवार समेत जान से मारने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




