हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के चांढ़ गांव निवासी देवगीर शर्मा एवं दिनबंधु शर्मा ने अपने पिता के साथ मिलकर 11 नवंबर 2014 को अपनी ही भतीजी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के चांढ़ गांव निवासी देवगीर शर्मा एवं दिनबंधु शर्मा ने अपने पिता के साथ मिलकर 11 नवंबर 2014 को अपनी ही भतीजी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद मृतक के पति भीमपुरा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार के बयान पर मखदुमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में नामजद पिता चंदेश्वर शर्मा को पुलिस ने उसी वक्त जेल भेज दिया था.

फिलहाल वह जमानत पर है. वहीं दोनों भाई लंबे अरसे से फरार चल रहे थे. एसपी मनीष ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद दोनों भाइयों को उनके घर से दबोचा गया है. इनके पास से पुलिस ने एक कट्टा, 315 बोर के आठ कारतूस, विंडौलिया और मोबाइल बरामद किये हैं. पुलिस ने बताया कि मृतका का अपने मायके चांढ़ में इन लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा था. संपत्ति हड़पने की नियत से विवाहिता की हत्या की गयी थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं मखदुमपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह और अनुसंधानकर्ता मनोज कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन