निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौत पर मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 83 को जाम मखदुमपुर : रेफरल अस्पताल के सामने चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान किशुनपुर गांव की प्रसूता रंभा देवी की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने पटना-गया एनएच को जाम कर दिया. लोगों का आरोप था कि आशा कार्यकर्ता और […]

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 83 को जाम

मखदुमपुर : रेफरल अस्पताल के सामने चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान किशुनपुर गांव की प्रसूता रंभा देवी की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने पटना-गया एनएच को जाम कर दिया. लोगों का आरोप था कि आशा कार्यकर्ता और रेफरल अस्पताल के कर्मी उसे प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती करा दिया. घटना के संबंध में प्रसूता के पति गणेश पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी प्रसव कराने आयी थी. डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल के आशा कार्यकर्ता ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. सिजेरियन ऑपरेशन होने के कारण उसे बेहोश किया गया.
उसके बाद उसकी हालत खराब होती रही, लेकिन अस्पताल वाले मानने को तैयार नहीं थे. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. हालांकि उसके नवजात शिशु को ऑपरेशन कर बचा लिया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने के बाद शांत किया. बीडीओ ने बताया कि निजी क्लिनिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक प्रदान किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन