वैन पर लदे मवेशी छोड़ भागा

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण गोशाला में तीन गायों को पहुंचाया बभना से उक्त मवेशियों को टेहटा ले जाना था जहानाबाद : शहर के सदर अस्पताल के समीप एनएच 83 पर बुधवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक पिकअप वैन पर लदी गायों को छोड़कर उसका मालिक फरार हो गया. वहां जुटी भीड़ ने […]

विज्ञापन

श्री कृष्ण गोशाला में तीन गायों को पहुंचाया

बभना से उक्त मवेशियों को टेहटा ले जाना था
जहानाबाद : शहर के सदर अस्पताल के समीप एनएच 83 पर बुधवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक पिकअप वैन पर लदी गायों को छोड़कर उसका मालिक फरार हो गया.
वहां जुटी भीड़ ने वैन को कब्जे में किया और उस पर लदे तीनों मवेशियों को स्थानीय श्री कृष्ण गोशाला में पहुंचाया. हुआ यह है कि बभना मेला से कोई व्यक्ति मवेशियों को खरीदकर टेहटा की ओर ले जा रहा था. अरवल मोड़ के समीप कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और पीछा किया. लोगों की मंशा को भांपते हुए उस पर सवार मवेशी कारोबारी भाग निकला. पीछा कर रहे लोगों ने वैन के चालक को पकड़ लिया. चालक ने बताया कि बभना से उक्त मवेशियों को टेहटा ले जाना था.
इस दौरान सड़क पर तकरीबन आधे घंटे के लिए अफरा-तफरी मच गयी. बड़ी संख्या में लोग जुट गये और गाय को लेकर कई तरह की चर्चाएं करने लगे. बाद में लोगों ने निर्णय के तहत वैन पर लदी तीनों गायों को गोशाला पहुंचा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन