बाइक के लिए पत्नी को निकाला
जहानाबाद : शादी होने के चार साल बाद ससुराल में एक युवती को प्रताड़ित करने और बतौर दहेज के रूप में तीन लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल की नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में शहर के शांति नगर मोहल्ले के निवासी […]
जहानाबाद : शादी होने के चार साल बाद ससुराल में एक युवती को प्रताड़ित करने और बतौर दहेज के रूप में तीन लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल की नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में शहर के शांति नगर मोहल्ले के निवासी कोमल कुमारी नामक युवती में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें औरंगाबाद के दाउदपुर निवासी पति विकास कुमार उर्फ सोनू के अलावा अपने सास-ससुर, दो देवर समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. प्रताड़ना के संबंध में उक्त युवती का कहना है कि वर्ष 2013 में उसकी शादी विकास कुमार के साथ हुई थी.
उस वक्त उपहार स्वरूप कई सामान उसके माता-पिता ने दिये थे. दाम्पत्य जीवन में एक बच्ची भी जन्म ली. उसके बाद ससुराल में उसके साथ अत्याचार होने लगा.तीन लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के द्वारा किया जाने लगा. मायके वालों पर दबाव बनाने को कहा जाने लगा . जब वह ऐसा नहीं की तो ससुराल में उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाना लगा मारपीट की गयी और अंतत: उसे घर से भगा दिया गया. महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










