आयुक्त की स्कॉट गाड़ी से टकराया बाइक सवार

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : पटना-गया एनएच 83 पर थाना क्षेत्र के नेर गांव के समीप मगध प्रमंडल के आयुक्त की स्कॉट गाड़ी से एक बाइक सवार युवक टकरा गया. इस घटना में बाइक सवार युवक राजगीर थाना क्षेत्र के सिलाव निवास अर्जुन पासवान का पुत्र सोनु कुमार (20 वर्ष) घायल हो गया. घायल युवक को आयुक्त ने […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : पटना-गया एनएच 83 पर थाना क्षेत्र के नेर गांव के समीप मगध प्रमंडल के आयुक्त की स्कॉट गाड़ी से एक बाइक सवार युवक टकरा गया. इस घटना में बाइक सवार युवक राजगीर थाना क्षेत्र के सिलाव निवास अर्जुन पासवान का पुत्र सोनु कुमार (20 वर्ष) घायल हो गया.

घायल युवक को आयुक्त ने स्वयं इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर ले गये. जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है. इस घटना की जानकारी होने पर अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी स्थानीय विधायक सूबेदार दास के अलावा बीडीओ, सीओ भी अस्पताल पहुंच घायल युवक का हाल-चाल लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आयुक्त पटना से गया जा रहे थे. वहीं बाइक सवार युवक सोनु कुमार सिलाव से बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. नेर गांव के समीप आयुक्त की स्कॉट गाड़ी से उसकी बाइक टकरा गयी, जिससे वह घायल हो गया.
घायल बाइक सवार का आयुक्त ने स्वयं कराया इलाज
हाल-चाल लेने पहुंचे विधायक सूबेदार दास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन