शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश
जहानाबाद नगर : शिक्षकों की सरकारी नौकरी पाकर स्कूलों में पढ़ाने के नाम पर नेतागिरी व कोताही करने वाले सावधान हो जायें. वैसे शिक्षकों व हेड मास्टरों को चिह्नित करने का प्रयास शुरू हो गया है. कभी भी मगध आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव की कार्रवाई का शिकार शिक्षक व हेडमास्टर हो सकते हैं. पटना स्थित सचिवालय […]
जहानाबाद नगर : शिक्षकों की सरकारी नौकरी पाकर स्कूलों में पढ़ाने के नाम पर नेतागिरी व कोताही करने वाले सावधान हो जायें. वैसे शिक्षकों व हेड मास्टरों को चिह्नित करने का प्रयास शुरू हो गया है. कभी भी मगध आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव की कार्रवाई का शिकार शिक्षक व हेडमास्टर हो सकते हैं. पटना स्थित सचिवालय में शिक्षा विभाग के सचिव पद पर कामकाज कर चुके मगध आयुक्त अपने अनुभवों से जिले में शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने का जिम्मा खुद उठाया है. इस बाबत मगध आयुक्त ने हर सप्ताह क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी व सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










