त्वरित गति से करें मामलों का निष्पादन: डीएम

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला किशोर न्याय परिषद एवं जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने किशोर न्याय परिषद के सदस्यों को लंबित मामलों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इससे संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली. डीएम ने त्वरित गति […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला किशोर न्याय परिषद एवं जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने किशोर न्याय परिषद के सदस्यों को लंबित मामलों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इससे संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली. डीएम ने त्वरित गति से मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. डीएम ने जुवेनाइल के केस में मैट्रिक से नीचे के स्कूल सर्टिफिकेट पर कम विश्वास करने तथा इस केस में आयु का निर्धारण मेडिकल टीम द्वारा कराने का निर्देश दिया. परिषद के सदस्य की समस्या की सुनवाई पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया कि वे जिला शिक्षा पदाधिकारी था जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को पत्र निर्गत करें,

ताकि उम्र निर्धारण के लिए विद्यालय प्रमाणपत्र एक सप्ताह के अंदर भेजना सुनिश्चित कराया जा सके. डीएम ने जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को बाल श्रमिकों को उचित मुआवजा दिलवाने एवं विद्यालय में नामांकन करवाना सुनिश्चित कराने को कहा. चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम पर बच्चों की इंट्री शत-प्रतिशत करवाने का निर्देश दिया. जिले में बन रहे पर्यवेक्षण गृह की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए इसे तुरंत हस्तांतरित करने के लिए भवन निर्माण निगम से संपर्क स्थापित करने को कहा. बैठक में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शैलेंद्र कुमार चौधरी, जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद, सदस्य शशिभूषण कुमार, ज्योतिमणि, जिला किशोर न्याय परिषद के सदस्य प्रवीण आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन