श्रावणी मेले में आये श्रद्धालु की हुई मौत
मखदुमपुर : श्रावणी मेला बराबर में आये श्रद्धालु की मौत सांस अधिक चढ़ जाने से हो गयी. मृतक प्रमोद कुमार सिंह 35 वर्षीय पिता भवानी सिंह बताये जाते हैं. वह जहानाबाद के गांधी नगर मोहल्ला में मकान बना कर रहते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे सोमवार को पहाड़ स्थित सिद्धेश्वर […]
मखदुमपुर : श्रावणी मेला बराबर में आये श्रद्धालु की मौत सांस अधिक चढ़ जाने से हो गयी. मृतक प्रमोद कुमार सिंह 35 वर्षीय पिता भवानी सिंह बताये जाते हैं. वह जहानाबाद के गांधी नगर मोहल्ला में मकान बना कर रहते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे सोमवार को पहाड़ स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने गये थे. पूजा कर लौटने के क्रम में पताल गंगा मार्ग पर उनको चक्कर आया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पताल गंगा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में लाया.
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जहानाबाद रेफर कर दिया गया. जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मृतक हाई ब्लड प्रेशर एवं सांस अधिक हो जाने के कारण यह घटना हुई है. इधर मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक गांधी नगर मोहल्ला में किराया दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










