जेल ब्रेक के दौरान फरार आरोपित समेत 13 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर जिले में चलाया गया एस ड्राइव जहानाबाद/रतनी : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र के पुलिस अफसरों के द्वारा चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लाल वारंटी है. वह जेल ब्रेक कांड […]

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर जिले में चलाया गया एस ड्राइव

जहानाबाद/रतनी : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र के पुलिस अफसरों के द्वारा चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लाल वारंटी है. वह जेल ब्रेक कांड के दौरान जेल से फरार हो गया था. प्राप्त खबर के अनुसार छापेमारी में शकुराबाद थाना क्षेत्र से तीन, परसबिगहा से दो, घोसी से दो, मखदुमपुर से एक, काको से एक ,कड़ौना ओपी से दो,ओकरी और विशुनगंज ओपी क्षेत्र से एक-एक वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में पांच को जेल भेज दिया गया है. अन्य से पूछताछ की जा रही है.
परसबिगहा और शकुराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. परसबिगहा थाने की पुलिस ने जेल ब्रेक कांड के दौरान जेल से फरार लाल वारंटी मोहनपुर गांव के निवासी रामप्रवेश चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया. कसवां निवासी चंदन कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है. उसके विरुद्ध वारंट निर्गत था. थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया है. शकुराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरापट्टी गांव में छापेमारी कर कुर्की- जप्ती का वारंटी सियाराम बिंद, घेजन गांव से लालमोहन दुबे और मारपीट के आरोपित पंडितपुर गांव निवासी शैलेंद्र पाठक की गिरफ्तारी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन