छात्रों के भविष्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बिहार बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में बरती गयी घोर अनियमितता के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया. सरकार के शिक्षा विभाग की नाकामी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नेताओं ने इंटर स्तरीय परीक्षा में शामिल […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : बिहार बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में बरती गयी घोर अनियमितता के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया. सरकार के शिक्षा विभाग की नाकामी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नेताओं ने इंटर स्तरीय परीक्षा में शामिल सभी छात्रों के पुस्तिकाओं का जिला स्तर पर केंद्र बनाकर योग्य वीक्षकों से पुन जांच कराने तथा एक महीने के अंदर परीक्षाफल प्रकाशित करने की मांग करते हुए पुनर्जांच के लिए लागू शुल्क को माफ करने की मांग किया. तालाबंदी एवं प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार बबलू ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा.

इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन कर सरकार को बाध्य किया जायेगा कि छात्रों के उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराते हुए रिजल्ट में सुधार किया जाये. प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित करने एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शुल्क को माफ करने, इंप्रूवमेंट परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कराने, स्कूलों में विभिन्न विषयों के रिक्त पड़े पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, इंटर के परीक्षाफल में हुई अनियमितता की जांच कराने, शिक्षाविदों की कमेटी बनाकर उनके सुझावों के अनुरूप शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने, मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय सभी स्कूलों में लाइब्रेरी एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग किया. तालाबंदी एवं प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, युवा मोरचा प्रभारी मंटू कुमार, नगर अध्यक्ष विजय कुमार सत्कार, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, संतोष वर्मा, कन्हैया कुमार, अभिरंजन कुमार सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन