ePaper

स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ हाल

Updated at : 14 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ हाल

प्रखंड क्षेत्र की हथिया पंचायत के अलगकरा गांव निवासी कपिलदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की मौत रविवार सुबह उलाय नदी में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की हथिया पंचायत के अलगकरा गांव निवासी कपिलदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की मौत रविवार सुबह उलाय नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजेश प्रत्येक दिन की तरह रविवार सुबह भी नदी की तरफ शौच व स्नान करने के लिए गया था. नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन व गांव के लोग आनन-फानन में वहां पहुंचे और नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. लोगों ने बताया कि राजेश मजदूरी आदि कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था, लेकिन असामयिक मौत से इसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ मृतक के घर पर जमा हो गयी. घटना को लेकर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि गांव में भी मातम था. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक की नदी में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन