Jamui News : फटा नोट लेने से इंकार किया, तो युवक को पीटा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 9:46 PM

विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया

विज्ञापन

जमुई.

सदर थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में फटा नोट नहीं लेने से इंकार करने पर बदमाशों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल गरसंडा गांव निवासी सूरज मलिक ने बताया कि गांव के ही उमेश चौधरी का उनके पास 20 रुपया बकाया था, तो उसने 100 रुपये का नोट उमेश चौधरी को दिया था. उसके बाद उमेश चौधरी ने 20 रुपये लेकर 80 रुपया लौटाया. जिसमें 50 रुपये का नोट फटा था. मैंने जब नोट बदलने की बात कही तो उमेश चौधरी दूसरा नोट देने से इंकार करते हुए गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध करने पर उमेश चौधरी गणेश चौधरी व जुगल चौधरी द्वारा मारपीट की गयी, जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की लिखित जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

फॉगिंग मशीन से निकले धुएं से बेहोश हुई लड़की

झाझा.

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में नगर परिषद द्वारा फॉगिंग की जा रही थी. फॉगिंग मशीन के धुएं से एक लड़की बेहोश हो गयी. आनन- फानन में परिजनों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल लाया. जहां उसकी तबीयत में सुधार हुआ. लड़की की पहचान उक्त मोहल्ला निवासी फरहान के रूप में हुई. चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है. लड़की ने बताया कि मच्छर मारने को लेकर फॉगिंग मशीन चलायी जा रही थी. उसकी बदबू सहन नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन