ePaper

झाझा-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों में मिलेंगे जरूरत के सामान

Updated at : 16 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों में मिलेंगे जरूरत के सामान

झाझा-पटना के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों में जरूरत के सामानों को उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन

झाझा . झाझा-पटना के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों में जरूरत के सामानों को उपलब्ध कराया जायेगा. इसे लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. दानापुर मंडल सूचना पदाधिकारी ए हक ने बताया कि पटना-झाझा खंड के बख्तियारपुर-तिलैया, फतुहा-इस्लामपुर एवं मोकामा-राजेंद्रपुल खंड में चलने वाली यात्री गाड़ियों में विविध वस्तुओं की बिक्री की सुविधा शुरू की जा रही है. इस सुविधा के तहत यात्री अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही आसानी से लैपटॉप एवं मोबाइल संबंधित सामान, कृत्रिम आभूषण, कॉस्मेटिक्स, घड़ियां, रूमाल एवं हॉजरी, टॉयलेटरीज़, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं समाचार पत्र, शो पीस, फुटवियर, खिलौने, चश्मे, ताले, बैग आदि खरीद सकेंगे. अभी तक इन वस्तुओं के लिए यात्रियों को ट्रेन से उतरना पड़ता था. जबकि अब यह सुविधा उन्हें यात्रा के दौरान ही उपलब्ध होगी. यह व्यवस्था जन शताब्दी, सुपरफास्ट, साधारण यात्री एवं डेमू/मेमू गाड़ियों में लागू होगी. इस नई पहल से यात्रियों को उनकी आवश्यक वस्तुएं ट्रेन में ही निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगी. यह कदम यात्रियों की सुविधा को बढ़ायेगा और उनकी यात्रा को और भी सुखद, आरामदायक एवं यादगार बनायेगा. सूचना पदाधिकारी ने बताया कि यह सुविधा आगामी 25 सितंबर से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन