ePaper

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवारा को लेकर हुई कार्यशाला

Updated at : 16 Sep 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवारा को लेकर हुई कार्यशाला

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देश पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक होने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान/पखवारा को मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

झाझा. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देश पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक होने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान/पखवारा को मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में कार्यशाला हुई. कार्यक्रम रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. कार्यशाला में स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र, अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार समेत जिला से आये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशिक्षण में मौजूद सीएचओ, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को क्षेत्र में निर्धारित तिथि को होने वाले टीकाकरण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. इस बीच पदाधिकारी ने एएनएम, सीएचओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में इस कार्य को पूरी ईमानदारी पूर्वक पूरा करना है. टीकाकरण कार्य का डाटा भी तैयार करना है. प्रशिक्षण देने आये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी टीकाकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि 9-14 वर्ष के किशोरियों को चयनित कर उन्हें अवश्य टीका दें. इसके अलावे गर्भवती महिला और बच्चों को दिया जाने वाले टीका के बारे में भी जानकारी दी.

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

शत प्रतिशत आच्छादान लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश मिला है. ऐसे में क्षेत्र में टीकाकरण कार्य करने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को शत प्रतिशत अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन