सुबह घर से टहलने निकले मजदूर को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौत

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बामदह गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
चकाई. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बामदह गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की बामदह पंचायत अंतर्गत कुड़वा आदिवासी टोला निवासी साहुल टुडू( 50) के रूप में हुई है. साहुल दिहाड़ी मजदूरी का काम कर अपना घर परिवार चलाता था. उसकी मौत से तीन पुत्र एक पुत्री और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4:30 बजे के करीब प्रत्येक दिन की तरह साहुल टुडू अपने घर से बांमदह स्थित होटल की ओर जा रहा था, तभी टहलने के दौरान चकाई से जमुई की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद अगल-बगल के होटल संचालकों ने मामले की सूचना मृतक के स्वजनों को दी. इसके बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




