नवम कक्षा में नामांकन नहीं होने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :17 Apr 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
नवम कक्षा में नामांकन नहीं होने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

बालिका उच्चतर विद्यालय में नवम कक्षा में नामांकन नहीं होने पर शुक्रवार को छात्राओं व उसके अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और विद्यालय प्रभारी का घेराव किया.

विज्ञापन

झाझा . बालिका उच्चतर विद्यालय में नवम कक्षा में नामांकन नहीं होने पर शुक्रवार को छात्राओं व उसके अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और विद्यालय प्रभारी का घेराव किया. इसे लेकर छात्रा नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी, उर्मिला कुमारी, मेघा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, सुनैना कुमारी, राजनंदनी कुमारी, संगीता कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, अमरीन खातून, काजल कुमारी समेत कई छात्राओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार बरनवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौरसिया, छात्र नेता कार्तिक कुसुम समेत कई लोगों ने बताया कि प्रत्येक दिन छात्राएं अपना अष्टम का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र लेकर नवम कक्षा में नामांकन करने को लेकर बालिका उच्चतर विद्यालय का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन यहां की प्रभारी प्रधानाध्यापक नामांकन लेने से मना कर रही है. इस कारण छात्राओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक दिन छात्राएं विद्यालय आकर लौट रहे हैं, जो किसी भी हाल में सही नहीं है. अभिभावकों ने बताया कि नामांकन न होने से जहां छात्राएं परेशान हो रही हैं, वहीं हमलोगो को अपना काम धाम छोड़कर विद्यालय आना पड़ रहा है. कृष्णा शाह, राजेश केशरी, बजरंग यादव, शुभम समेत कई लोगों ने कहा कि ससमय यदि नामांकन नहीं होता है तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.

बोली प्रभारी प्रधानाध्यापिका

प्रभारी प्रधानाध्यापिका राखी कुमारी ने बताया कि नगर परिषद में कुल सात मध्य विद्यालय हैं और मेरे पास भी अष्टम वर्ग की छात्राएं हैं. सबसे पहले मैं नगर परिषद की छात्राओं का नामांकन करुंगी. उसके बाद नगर परिषद क्षेत्र के बाहर की छात्राओं का नामांकन किया जायेगा.

बोले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में अब दशम व प्लस टू स्तर तक की पढ़ाई हो रही है. संबंधित विद्यालय के प्रधान को बता दिया गया है कि वह अपने पंचायत में ही नामांकन करवाएं. जरूरत पड़ी तो वह अपने पंचायत से बाहर जा सकते हैं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन