बच्चों के विवाद में चले ईट-पत्थर, कई घायल

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :17 Apr 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चले ईट-पत्थर, कई घायल

थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गये.सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. दोनों पक्षों ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. एक पक्ष से घायल में मो इस्लाम, उसकी पुत्री नाजमा खातून, साजिदा खातून तथा दूसरे पक्ष से बिजली विभाग के कर्मी किशोर कुमार शर्मा, उसका पुत्र अमृत राज के रूप में हुई है. एक पक्ष से घायल मो इस्लाम ने बताया कि मेरा पोता अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. तभी किशोर के घर वाले मेरा पोता को पकड़ कर अपने घर में ले गया और मारपीट करने लगे. दूसरे पक्ष से घायल किशोर ने बताया कि अक्सर मेरे घर के पास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. उसी जगह बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और आए दिन घर का शीशा भी फोड़ देता है. मेरा पुत्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था. बच्चे हो- हल्ला कर रहा था. जिसे मना करने पर दर्जनों लोग घर पर ईट पत्थर चलाते हुए मेरे घर पर हमला कर दिया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि दोनो पक्ष की और से आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन