जमुई मंडल कारा में देर रात छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :17 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई मंडल कारा में देर रात छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते गुरुवार देर रात जमुई मंडल कारा में छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते गुरुवार देर रात जमुई मंडल कारा में छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पदाधिकारियों ने एक-एक कर सभी वार्ड और सेल की सघन जांच की. घंटों तक चली इस कार्रवाई में जेल कर्मियों और बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी. हालांकि गहन तलाशी के बावजूद किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. अभियान के दौरान कुख्यात अपराधियों के वार्ड की भी विशेष रूप से जांच की गयी. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जेल कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कड़े निर्देश दिये. साथ ही बंदियों को भी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह छापेमारी जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन को बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ सतीश सुमन, बीडीओ, टाउन थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन